Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सोमवार दोपहर करीब दो बजे ध्रुप नदी में दुहबी महियाम के पास निर्माणाधीन पुल के फाउंडेशन में नहाने के दौरान एक बच्चा डूब गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा नदी में बने फाउंडेशन के आसपास बच्चे की तलाश की जा रही है। हालांकि, देर तक खोजबीन के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका था। मिली जानकारी के अनुसार, सहुरिया पूर्वी पंचायत के मुखिया गजेंद्र ठाकुर का पोता अभिषेक कुमार उर्फ महादेव, पिता राधे ठाकुर, कुछ साथियों के साथ ध्रुप नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह निर्माणाधीन पुल के फाउंडेशन के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा इसकी सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों को दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पानी के अंदर काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया。
(0)Comments