पंजाब में BJP की सरकार नहीं, फिर भी मोदी सरकार ने विकास और सिख विरासत के लिए ऐतिहासिक काम किए: अशोक सरीन

पंजाब में BJP की सरकार नहीं, फिर भी मोदी सरकार ने विकास और सिख विरासत के लिए ऐतिहासिक काम किए: अशोक सरीन
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
भाजपा जालंधर शहरी अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने आप नेता दीपक बाली के 'भाजपा ने पंजाब में कुछ नहीं किया' वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि बाली को बयानबाजी से पहले आंकड़े और इतिहास दोनों पढ़ने चाहिए। जालंधर : भाजपा जालंधर शहरी अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने आप नेता दीपक बाली के 'भाजपा ने पंजाब में कुछ नहीं किया' वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि बाली को बयानबाजी से पहले आंकड़े और इतिहास दोनों पढ़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार न होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार ने जालंधर में ₹5,470 करोड़ से अधिक के रेल-सड़क प्रोजेक्ट, पंजाब में ₹5,421 करोड़ का रेलवे बजट और करीब ₹25,000 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट दिए। इसके साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर, AIIMS बठिंडा, अमृत भारत स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं मोदी सरकार के विकास कार्यों का प्रमाण हैं। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि मोदी सरकार ने केवल विकास ही नहीं, बल्कि सिख धर्म की भावनाओं और विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी किए। दरबार साहिब के लंगर के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर GST का भार कम करने के लिए GST रिफंड योजना के माध्यम से बड़ी राहत दी गई। वहीं छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में देशभर में मनाने का निर्णय लेकर उनकी वीरता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में संकट के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को सम्मानपूर्वक भारत लाने में भी केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति सर्वोच्च सम्मान और सिख संगत की भावनाओं का सम्मान था। अशोक सरीन हिक्की ने कहा, 'दीपक बाली बताएं—पंजाब में भाजपा की सरकार न होते हुए भी हजारों करोड़ के विकास प्रोजेक्ट, करतारपुर कॉरिडोर, AIIMS, वीर बाल दिवस और सिख धार्मिक भावनाओं से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले अगर 'कुछ नहीं' हैं, तो फिर काम किसे कहते हैं?' उन्होंने कहा कि AAP नेताओं को मोदी सरकार का हिसाब मांगने से पहले पंजाब में अपनी सरकार के काम का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। पंजाब की जनता अब नकारात्मक बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला विकास और काम का प्रमाण देख रही है। अशोक सरीन हिक्की ने दो टूक कहा—'मोदी सरकार ने पंजाब में भाजपा की सरकार के बिना भी विकास, विरासत और सम्मान—तीनों क्षेत्रों में काम किया है। दीपक बाली को यह दिखाई नहीं देता तो यह भाजपा की कमी नहीं, उनकी राजनीतिक दृष्टि की कमी है।'

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.