घर-घर पहुंचकर शिक्षकों और समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान -राजन पाण्डेय-
सोनहत,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोनहत मंडल ने इस बार पारंपरिक आयोजनों से अलग पहल करते हुए 'गुरुजनों के द्वार सम्मान' अभियान चलाया,भाजपा मंडल के कार्यकर्ता स्वयं शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों,वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा और प्रेरणा देने वाले सम्मानित व्यक्तित्वों के घर पहुंचे और शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अभियान का उद्देश्य केवल शिक्षक दिवस मनाना नहीं, बल्कि उन व्यक्तित्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा,जिन्होंने अपने ज्ञान, संस्कार, अनुभव और सामाजिक योगदान से पीढि़यों को दिशा देने का कार्य किया है, कार्यकर्ताओं ने सम्मानित गुरुजनों एवं वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने और समाज व राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया,यह अभियान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर,जनपद पंचायत सोनहत अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर एवं भाजपा जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मंडल के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सम्मान कार्यक्रमों को पूरा किया।
बड़ी संख्या में गुरुजनों और वरिष्ठजनों का सम्मान- अभियान के दौरान देव नारायण पोया,नान साय राजवाड़े, जगमोहन राजवाड़े,कुंदन लाल राजवाड़े, बीरेंद्र तिवारी,रवि पाण्डेय,राम साय राजवाड़े, माया राम राजवाड़े,देव सागर राजवाड़े,राम सागर,मनबसिया,अर्जुन राजवाड़े,ईश्वर राजवाड़े, सुमित राजवाड़े, बनस लाल सीलर, विनोद साहू,राम विशाल साहू, आलम साय राजवाड़े, रवि शंकर साहू, राम केश्वर साहू, शुभ शरण सिंह, उदय सिंह, राज कुमार सोनपाकर, हरि सिंह, देवदत्त सिंह, लक्ष्मण साहू, आनंद पांडेय, रेशमा पांडेय, विजय गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, राम जूठन साहू, बलदाऊ भारतीय, राज कुमार राजवाड़े, अयोध्या दुबे, सुरेश राजवाड़े, वीर साय, हृदय लाल राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, बदन सिंह, रघुवर शर्मा, सतेंद्र शर्मा, रोशनी यादव, मुल्करण दुबे, फूनेनं सिंह, कृष्णा चेरवा, शोभनाथ, प्रभु नारायण, राम साय यादव, वीरेंद्र यादव, धर्म साय राजवाड़े, भवन राजवाड़े, शिव प्रसाद राजवाड़े, श्याम कुमार राजवाड़े, हरगोविंद राजवाड़े, मनी लाल चेरवा, रामगोपाल साहू, सूरज कुमार, नान साय पण्डो, महेश कुमार, बृज कुमार, श्याम लाल यादव, अवधेश दुबे, प्रदीप पाण्डेय, शिव शंकर कवलवंशी, सुनीता सिंह, लीलाधर पैकरा, कमल साय, कांति पैकरा, राजेश सिंह, चंदा सिरे, धर्म साय, अघन साय, राम दास, अंजू देवी, सत्यनारण, फूलमति एक्का, राम केश मार्को, लोकेश टोप्पो, राम बदन सिंह, कृष्णा कुमारी, रसना कुमारी, राजेश सिंह, राम नरेश पैकरा, प्रदीप तिर्की, राम कृपाल राजवाड़े, कृष्णा देवी, बसंत राम यादव, अंजू राजवाड़े, शैलेश कुमार सैनी, परीक्षित चंद्र तिर्की, उमेश कुमार पाण्डेय, मान साय राजवाड़े, सुदीप चौबे, अर्जित तिर्की, वेद प्रकाश यादव, सोनेलाल मिंस, उषा कुजूर, आनंद कुमार इक्का, सुकांत समरल, पूर्णिमा सिंह, बाल साय सोनपाकर, मीना भगत, ओम प्रकाश तिर्की, संजय सरकार, ओम प्रकाश कुर्रे, अजय सिंह, सुरेश कुमार साहू, कांति राजवाड़े, प्रतिमा सिंह, लक्ष्मण राम भगत, राजेश दास महंत, वंदना कंवर, महेश कुमार पटेल, अजय सिंह, सुनीता कंवर, रामायण कंवर, सूर्यकांत सेठ, सोहे लाल राजवाड़े, निलेश कुमार कुशवाहा, बृजभान सिंह, राजकुमार पाल, दुलेश्वर प्रसाद, अनिमा कुजूर एवं पार्वती पैकरा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं समाज के प्रेरणादायी वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
सम्मान के साथ लिया आशीर्वाद- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज में बदलाव केवल योजनाओं और संसाधनों से नहीं, बल्कि संस्कार और मार्गदर्शन से भी आता है, शिक्षकों और वरिष्ठजनों ने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है, ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी में भी अपने गुरुजनों और वरिष्ठों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है, कार्यकर्ताओं ने सम्मानित गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि उनके ज्ञान और जीवन अनुभव को समाज की नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, उनका मार्गदर्शन सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।पूरे मंडल में चला सम्मान अभियान- सोनहत मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों और समाज के सम्मानित नागरिकों के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर समाज में योगदान देने वाले लोगों से मुलाकात की और उनके अनुभव सुने, अभियान में मंडल के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, कार्यकर्ताओं के अनुसार घर-घर पहुंचकर सम्मान करने की इस पहल से शिक्षक दिवस का संदेश सीधे समाज के बीच पहुंचा।औपचारिकता से आगे बढ़कर सम्मान की पहल-शिक्षक दिवस पर सामान्य तौर पर विद्यालयों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। सोनहत मंडल की पहल की खास बात यह रही कि कार्यकर्ता स्वयं सम्मानित व्यक्तित्वों के घर पहुंचे, इससे सम्मान केवल मंच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यक्तिगत संपर्क और संवाद के रूप में सामने आया,भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरुजनों और वरिष्ठजनों का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, समाज को दिशा देने वाले इन व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना निरंतर बनी रहनी चाहिए,अभियान के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का ज्ञान,वरिष्ठजनों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर समाज को मजबूत आधार दे सकती है,इसी भावना के साथ भाजपा सोनहत मंडल के कार्यकर्ता भविष्य में भी समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों के सम्मान और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कार्य करते रहेंगे।
विद्यालय से आगे समाज के मार्गदर्शक हैं शिक्षक
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल विद्यालय में विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाने तक सीमित नहीं होती, शिक्षक समाज में ज्ञान,संस्कार,अनुशासन, नैतिकता और कर्तव्यबोध की भावना विकसित करने वाला मार्गदर्शक होता है,इसी तरह समाज के वरिष्ठजन अपने जीवन के लंबे अनुभवों के माध्यम से नई पीढ़ी को सही दिशा देने का काम करते हैं,इसी विचार के साथ सोनहत मंडल ने शिक्षक दिवस को केवल किसी एक स्थान पर औपचारिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाने के बजाय गुरुजनों और वरिष्ठजनों के घर तक पहुंचकर उनका सम्मान करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिन लोगों ने अपना जीवन समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में लगाया है, उनके द्वार तक पहुंचकर सम्मान करना स्वयं कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव का विषय है।
Share बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए ठेकेदार,कुछ घंटे बाद हुई मौत…आदिवासी समाज ने …
(0)Comments