त्योहार सीजन में हवाई सफर महंगा, देवघर-गुवाहाटी का किराया 20.8 हजार तक

त्योहार सीजन में हवाई सफर महंगा, देवघर-गुवाहाटी का किराया 20.8 हजार तक
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
गुवाहाटी का किराया सामान्य से पांच-छह गुना मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए पूर्वोत्तर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण गुवाहाटी का किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना तक पहुंच गया है. आमतौर पर देवघर से गुवाहाटी का औसत हवाई किराया करीब तीन से चार हजार रुपये प्रति यात्री रहता है. त्योहारों के दौरान यही किराया 15 हजार से 20 हजार रुपये तक पहुंच रहा है. अक्तूबर में 20.8 हजार तक पहुंचा किराया इंडिगो की वेबसाइट पर उपलब्ध किराये की विवरणी के अनुसार अक्तूबर में 20 से अधिक दिनों में देवघर-गुवाहाटी का न्यूनतम किराया 14.7 हजार से अधिकतम 20.8 हजार रुपये तक है. नवंबर में यह 14.6 हजार से 20.2 हजार रुपये और दिसंबर में 14.2 हजार से 17.9 हजार रुपये तक है. दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु का सफर भी हुआ महंगा देवघर से दिल्ली के लिए अक्तूबर में किराया 7.9 से नौ हजार, नवंबर में 7.9 से 8.5 हजार और दिसंबर में सात से 7.5 हजार रुपये तक है. मुंबई के लिए अक्तूबर में 9.2 से 12.7 हजार, नवंबर में 7.9 से 12.7 हजार और दिसंबर में 7.9 से 14 हजार रुपये तक किराया है. वहीं बेंगलुरु का किराया अक्तूबर में 8.8 से 14 हजार, नवंबर में 8.3 से 16.4 हजार और दिसंबर में 7.9 से 9.8 हजार रुपये तक पहुंच रहा है. त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा असर गुवाहाटी रूट पर त्योहारी सीजन में देवघर से गुवाहाटी की उड़ान लेने वाले यात्रियों को सबसे अधिक जेब ढीली करनी होगी. अक्तूबर में कई तारीखों पर किराया 14.7 से 20.8 हजार रुपये तक दिख रहा है. नवंबर में भी कई तारीखों पर यह 14.6 से 20.2 हजार रुपये और दिसंबर में 14.2 से 17.9 हजार रुपये तक है. मांग बढ़ने के साथ किराये में उछाल त्योहारी मौसम में बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं और धार्मिक पर्यटन भी बढ़ता है. इसका सीधा असर विमान किराये पर देखने को मिलता है. देवघर एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए मां कामाख्या के दर्शन को जाने वाले यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या के कारण इस रूट पर किराये में सबसे ज्यादा उछाल देखा जा रहा है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.