मियामी एयरपोर्ट पर अमेजन का कार्गो विमान रनवे से आगे निकला, गाड़ियों से टकराकर लगी आग; 5 की मौत

मियामी एयरपोर्ट पर अमेजन का कार्गो विमान रनवे से आगे निकला, गाड़ियों से टकराकर लगी आग; 5 की मौत
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Amazon cargo plane overshoots runway at Miami airport, फ्लोरिडा। Amazon cargo plane overshoots runway at Miami airport, मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का कार्गो बोइंग 767-300 विमान रनवे से आगे निकलकर गाड़ियों से टकरा गया और उसमें आग लग गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मियामी-डेड काउंटी के अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से आने के बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे विमान रनवे से आगे निकल गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों को कम गंभीर चोटें आईं। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदाल्लाह ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोग गाड़ियों के अंदर फंस गए थे, जबकि पायलट और को-पायलट भी विमान के अंदर फंसे हुए थे। उन्होंने समाचार एजेंसी AP को बताया कि दुर्घटना के कई घंटों बाद भी फायर क्रू ईंधन के रिसाव को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.