दर्दनाक घटना : नहाते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, दो मासूम की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया, परिवार में मचा कोहराम

दर्दनाक घटना : नहाते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, दो मासूम की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया, परिवार में मचा कोहराम
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
निगोही/शाहजहांपुर। बरसात के मौसम में रेलवे पुल के पास भरे पानी में नहाना छह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो गया। सोमवार सुबह निगोही रेलवे पुल के समीप गहरे पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय तीन बच्चे डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चों की तलाश में करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पतराजपुर गांव में मातम छा गया। परिजनों का करुण विलाप सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। निगोही थाना क्षेत्र के पतराजपुर गांव निवासी करन (11), विनय (12), दीपक, आयुष, मुकेश और ओमवीर सोमवार सुबह करीब छह बजे बरसात के मौसम में निकलने वाली सब्जी 'धरती के फूल' बीनने रेलवे लाइन के किनारे गए थे। फूल खोजते-खोजते सभी बच्चे निगोही रेलवे पुल के पास पहुंच गए। वहां पानी भरा देखकर बच्चों ने कपड़े उतारे और नहाने लगे। नहाते समय करन, विनय और दीपक अचानक गहरे पानी से भरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। तीनों को डूबता देख बाकी बच्चे घबरा गए और तत्काल पानी से बाहर निकलकर चीख-पुकार करने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर तत्काल दीपक को बाहर निकाल लिया। इसके बाद करन और विनय की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों, परिजनों और पुलिस ने पानी में तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने करन और विनय को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। निगोही थाना प्रभारी राजीव तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं से जांच की और साक्ष्य जुटाए। कानूनगो और लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेजी। हादसे की जानकारी मिलते ही तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, भाजपा जिला मंत्री सर्वेश वर्मा, समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मृत बच्चों के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भाजपा तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने प्रशासन से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन परिजनों को दिया। दो मासूमों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.