Deoria News: अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Deoria News: अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:24 AM IST खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो बैतालपुर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत धतूराखास स्थित प्राचीन ब्रह्म मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मूर्ति विसर्जन के दौरान पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। अखाड़े में उतरे दूरदराज से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए दमखम लगाया। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। दंगल में विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने पारंपरिक दांवपेंच का प्रदर्शन किया। किसी ने अपनी ताकत के बल पर प्रतिदंद्वी को चित करने का प्रयास किया तो किसी ने फुर्ती और कुशल तकनीक से मुकाबले में बढ़त बनाई। अखाड़े में पहलवानों की जोर आजमाइश शुरू होते ही तालियों और उत्साह से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, भाजपा नेता अभय मणि त्रिपाठी और पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.