हूतियों के हमले से दहल उठा सऊदी, जाजान रिफाइनरी से उठता दिखा धुआं

हूतियों के हमले से दहल उठा सऊदी, जाजान रिफाइनरी से उठता दिखा धुआं
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Houthi Attack On Saudi Arabia: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच खाड़ी में तनाव और बढ़ गया है. यमन के ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक साथ कई हमले किए. मंगलवार को किए गए इन हमलों में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए, जबकि कई तेल ठिकानों में आग लग गई. हूतियों ने ड्रोन और मिसाइलों से सऊदी शहरों को निशाना बनाया. हूतियों ने सऊदी अरब के खमीस मुशैत, आभा, नजरान और जाजान शहरों में हमले किए. इनमें सऊदी अरब के एयरपोर्ट और सरकारी तेल कंपनी के ठिकाने भी शामिल थे. जाजान में बड़ी रिफाइनरी और बिजली संयंत्र है. उपग्रह से ली गई तस्वीरों में जाजान रिफाइनरी और आभा के तेल केंद्र से धुआं उठता दिखाई दिया. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में 73 लोग घायल हुए हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इन हमलों को ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद सऊदी अरब पर हुए सबसे बड़े हमलों में गिना जा रहा है. MECCA PACT FAILS THE FIRST TEST! HOUTHIS ATTACK SAUDI ARABIA, 73 WOUNDED Iran-backed Houthis launched a wave of attacks on southern Saudi Arabia. Saudi authorities say 73 people, including women and children, were wounded. The attacks targeted civilian and economic facilities… pic.twitter.com/49jSC35dyr — Subodh Kumar (@kumarsubodh_) September 8, 2026

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.