दुनिया के नेताओं ने तंजानिया के प्रथम पुरुष के निधन पर दुख जताया

दुनिया के नेताओं ने तंजानिया के प्रथम पुरुष के निधन पर दुख जताया
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
दार एस सलाम, 8 सितंबर (आईएएनएस)। तंजानिया के प्रथम पुरुष और राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन के पति हाफिद आमिर हसन के निधन पर सोमवार को विश्व नेताओं ने शोक व्यक्त किया। उनका निधन हार्ट अटैक के इलाज के दौरान जंजीबार के एक अस्पताल में हुआ। उपराष्ट्रपति देओग्राटियस एनडेजेम्बी ने बताया कि हाफिद का निधन सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ही जंजीबार के किजिमकाजी में किया जाना था। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे तंजानिया की राष्ट्रपति डॉ. सामिया सुलुहु हसन के पति हाफिद आमिर हसन के निधन की खबर गहरे दुख के साथ मिली है।" उन्होंने आगे लिखा, "केन्या सरकार और केन्या के लोगों, प्रथम महिला, मेरे परिवार और अपनी ओर से, मैं राष्ट्रपति सामिया, उनके परिवार और तंजानिया के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। राष्ट्रपति सामिया ने जीवन भर के साथी को खो दिया है, उनके बच्चों ने एक प्यारे पिता को खो दिया और तंजानिया ने एक प्रतिष्ठित सपूत को खो दिया है। इस शोक के क्षण में केन्या हमारे तंजानियाई भाइयों और बहनों के साथ खड़ा है। ईश्वर राष्ट्रपति सामिया और उनके परिवार को सांत्वना दें, उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें और हाफिद आमिर हसन को शाश्वत शांति प्रदान करें।" रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे ने कहा, "मेरी बहन, राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन, उनके परिवार और तंजानिया के लोगों के प्रति हाफिद आमिर हसन के निधन पर मेरी संवेदनाएं।" उन्होंने कहा, "रवांडा की सरकार और जनता तंजानिया के हमारे भाइयों और बहनों और राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन के साथ एकजुटता में खड़ी है, क्योंकि वे हाफिद आमिर हसन के जीवन और विरासत को सम्मान दे रहे हैं।" जाम्बिया के राष्ट्रपति हकाइंदे हिचिलेमा ने कहा, "हम राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन को उनके पति हाफिद आमिर हसन के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में हम प्रथम परिवार और तंजानिया संयुक्त गणराज्य के सभी नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।" सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने कहा, "मैं तंजानिया संयुक्त गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम डॉ. सामिया सुलुहु हसन को उनके पति हाफिद आमिर हसन के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सोमालिया इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और तंजानिया के लोगों के साथ खड़ा है। अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदौस अता फरमाए।" हाफिद एक कृषि विशेषज्ञ थे और सार्वजनिक जीवन में कम ही नजर आते थे। उन्होंने 1978 में सामिया से शादी की थी। दंपति के चार बच्चे हैं। अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.