Shravasti News: छेदीपुरवा में फिर पहुंची स्वास्थ्य टीम

Shravasti News: छेदीपुरवा में फिर पहुंची स्वास्थ्य टीम
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 08 Sep 2026 09:59 PM IST छेदीपुरवा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।- तुलसीपुर। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत छेदीपुरवा में मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर से चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. विजय भारत, वार्ड बॉय सतीश कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गांव पहुंची। चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि शिविर में सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जांच के बाद ग्रामीणों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। साथ ही झोलाछाप से इलाज नहीं कराने की अपील की गई। चिकित्सकों ने किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की सलाह दी। बताते चलें कि छेदीपुरवा निवासी एक बालिका की बुखार से मौत हो गई थी। वहीं, 18 से अधिक बच्चों समेत अन्य ग्रामीण बुखार से पीड़ित थे। गांव में बुखार फैलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। इसके बाद से गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच और दवा वितरण किया जा रहा है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.