हाई कोर्ट ने सीजीएल नियुक्ति रद करने के झारखंड सरकार के आदेश पर लगाई रोक, वेतन मुद्दे पर 15 को सुनवाई

हाई कोर्ट ने सीजीएल नियुक्ति रद करने के झारखंड सरकार के आदेश पर लगाई रोक, वेतन मुद्दे पर 15 को सुनवाई
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सरकार की ओर से जेएसएससी की सीजीएल नियुक्ति परीक्षा रद करने के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सीजीएल परीक्षा नियुक्ति रद करने के सरकार के आदेश पर रोक लगा दी। इस दौरान प्रार्थियों की ओर से यह भी मुद्दा उठाया गया कि उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसपर अदालत ने कहा कि इस मुद्दे पर 15 सितंबर को सुनवाई होगी। अदालत ने इस मामले में सरकार और जेएसएससी से जवाब मांगा है। इस संबंध में आकाश गौरव एवं अन्य 99 की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। पूर्व में समान मामले में अदालत सरकार के नियुक्ति रद करने के आदेश पर रोक लगा चुकी है। बता दें कि प्रार्थियों ने जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में नियुक्ति को रद करने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती दी है। सीआइडी की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने 18 अगस्त की देर रात उन सभी परीक्षाओं को रद करने की घोषणा की थी, जिसमें टीडीपीएल की भूमिका रही है। इसके अलावा वर्ष 2014 से हुई सभी नियुक्ति परीक्षाओं में संभावित अनियमितता के मद्देनजर जांच कराने की घोषणा भी की गई थी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.