ग्वालियर: SP ऑफिस के सामने बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो पलटा, 3 घायल

ग्वालियर: SP ऑफिस के सामने बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो पलटा, 3 घायल
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले सिटी सेंटर में मंगलवार को तेज रफ्तार कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा एसपी ऑफिस के ठीक सामने मुख्य सड़क पर हुआ। कार की टक्कर से ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया, जबकि बाइक समेत कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सामने आए फुटेज में तेज रफ्तार कार सड़क पर आगे चल रहे वाहनों की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। अचानक कार अनियंत्रित होती है और आगे चल रहे ऑटो रिक्शा, बाइक समेत अन्य वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो सड़क पर पलट गया। अचानक हुए हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल भारत सिंह कुशवाह ने हादसे के बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें हादसे के बाद घायलों की स्थिति दिखाई दे रही है। हादसे में सड़क पर मौजूद कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की शुरू हादसे की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए हैं। फुटेज में कार की रफ्तार और वाहनों को टक्कर मारने की पूरी घटना दिखाई दे रही है। पुलिस कार के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। घायल पक्ष की शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.