जयनगर से रात में नहीं है पटना के लिए कोई ट्रेन

जयनगर से रात में नहीं है पटना के लिए कोई ट्रेन
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
जयनगर से राजधानी पटना के लिए रात में कोई ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। व्यापारी और मरीजों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। यात्रियों ने रात में ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है ताकि वे सुबह समय पर अपने कार्यों को पूरा कर सकें। मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जयनगर से रात में राजधानी पटना के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। खासकर जयनगर रेलखंड के व्यापारी एवं बीमार मरीज को अधिक परेशानी होती है। समस्या का विवरण सुबह में पटना के लिए कई ट्रेनें है जो ऑफिस टाइम में नहीं पहुंचा पाती है। जबकि रात में एक भी ट्रेनें नहीं है। रात में ट्रेन रहने से सुबह पटना पहुंच कर दिनभर सभी काम कर लोग फिर रात में घर लौट सकते हैं। रेल यात्रियों ने रेल प्रशासन से इसकी समीक्षा करने का आग्रह किया है। ताकि रेल यात्रिों को सुविधा हो सके। जयनगर से राज्य की राजधानी पटना के बीच रात के समय सीधी ओवरनाइट या लेट-नाइट ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग मिथिलांचल के यात्रियों द्वारा प्रमुखता से की जा रही है। वर्तमान ट्रेन सेवाएँ वर्तमान समय में मधुबनी से पटना जाने वाली अधिकांश इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें सुबह या दोपहर के समय (जैसे सुबह 5:24 बजे नमो भारत, 5:51 बजे इंटरसिटी और 11:25 बजे 13225 इंटरसिटी) ही उपलब्ध हैं। रात के समय (विशेषकर रात 9 बजे से 11 बजे के बीच) मधुबनी से पटना जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है। यात्रियों की आवश्यकताएँ रेलयात्री परमर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य सुरेश चन्द्र चौधरी, विष्णुदेव भंडारी एवं स्वर्णिम कुमार गुप्ता ने बताया कि सीमावर्ती जयनगर, मधुबनी और आसपास के प्रखंडों से बड़ी संख्या में मरीज पीएमसीएच, आईजीआईएमएस या एम्स पटना में इलाज के लिए पटना जाते हैं। रात में ट्रेन उपलब्ध होने पर मरीज और उनके परिजन सुबह-सुबह पटना पहुंचकर अस्पताल के ओपीडी समय पर लाइन लगा सकते हैं। हाईकोर्ट, सचिवालय, बिहार लोक सेवा आयोग या अन्य विभागों में काम से जाने वाले दैनिक यात्रियों को रात की ट्रेन से यात्रा करने पर पटना में ठहरने का अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। व्यापारियों को दिन में कारोबार में सुविधा होगी। रात में सफर कर सुबह पटना पहुंचने से यात्रियों का पूरा दिन बचा रहता है। वैकल्पिक समाधान वर्तमान में मजबूरन लोगों को देर रात की महंगी निजी बसों या फिर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जाकर ट्रेन बदलने का सहारा लेना पड़ता है। पटना में विभिन्न परीक्षाओं और कोचिंग के लिए जाने वाले युवाओं के लिए ओवरनाइट सफर बेहद सुविधाजनक और सुरक्षित रहेगा। यात्री संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने रेल प्रशासन से जयनगर से रात के 9 या 10 बजे के बीच ट्रेन चालू करने की मांग की है ताकि लोग अहले सुबह 4 से 5 बजे तक पटना जंक्शन पहुंच सके। एक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रात में जयनगर से चालू करने का अनुरोध किया है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.