मंडी: दरकती पहाड़ियों को सुरक्षित करने के काम में तेजी के निर्देश, सीईसी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

मंडी: दरकती पहाड़ियों को सुरक्षित करने के काम में तेजी के निर्देश, सीईसी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
अधिकारियों से सुरंग निर्माण में अपनाई जा रही तकनीक, सुरक्षा उपायों और निर्माण से प्रभावित क्षेत्रों की बहाली की जानकारी भी ली गई। समिति ने पधर से शिल्पा किप्पड़ तक सड़क और सुरंग निर्माण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद नेरचौक-कुल्लू सड़क के विभिन्न हिस्सों, पंडोह और लारजी बांध क्षेत्र का जायजा लिया। शालनाल स्थित मलबा डंपिंग साइट पर पहुंचकर मलबे के निस्तारण और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को देखा। लारजी बांध के समीप बहाली स्थल का भी निरीक्षण किया गया। एनएचएआई, एनएचपीसी, एनटीपीसी और वन विभाग के अधिकारियों ने समिति को परियोजनाओं की प्रगति और पर्यावरणीय प्रावधानों के अनुपालन की जानकारी दी। सीईसी ने संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन करने और विकास कार्यों के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। समिति ने विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। बगलामुखी मंदिर रोपवे क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। समिति मौके से जुटाई जानकारी के आधार पर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.