किच्छा और सिरौलीकलां में 22 को नगरपालिका चुनाव, अधिसूचना जारी

किच्छा और सिरौलीकलां में 22 को नगरपालिका चुनाव, अधिसूचना जारी
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
किच्छा। नगरपालिका किच्छा और नवगठित नगरपालिका सिरौलीकलां में चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। दोनों निकायों में 22 सितंबर को मतदान और 24 सितंबर को मतगणना होगी। अधिसूचना जारी होते ही दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इधर, चुनाव की घोषणा होते ही किच्छा और सिरौलीकलां क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न राजनीतिक दलों की फ्लेक्स, बैनर पालिका ने उतरवा दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 और 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। इसी दिन नामांकनपत्र जमा किए जाएंगे। 12 सितंबर को नामांकनपत्रों की जांच, 13 को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी, 14 को चुनाव चिह्न आवंटन, 22 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 24 सितंबर को मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.