Shani Margi 2026: मार्गी होने से पहले इन 3 राशियों को सताएंगे शनि, 4 महीने रहें अलर्ट

Shani Margi 2026: मार्गी होने से पहले इन 3 राशियों को सताएंगे शनि, 4 महीने रहें अलर्ट
View on original source
Category: Entertainment
Share
Archive
Like
Shani Margi 2026:11 दिसंबर से शनि देव वक्री चाल छोड़कर मार्ग होने वाले हैं. यानी इस दिन शनि की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. हालांकि इससे पहले कुछ राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि का असर जारी रहेगा. शनि की टेढ़ी नजर तीन राशियों के लिए घातक नजर आ रही है. इसके प्रभाव से जातकों को धन हानि, खराब सेहत और करियर के मोर्चे पर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि ज्योतिषविदों ने किन तीन राशियों को आगाह किया है. मिथुन राशिबड़े या गंभीर मामलों में फैसला लेते समय विशेष सावधानी रखें. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. किसी भी योजना को आगे बढ़ाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें. परिस्थितियों में बदलाव के बीच धैर्य बनाए रखना काम आएगा. शनि के प्रभाव में अपने फैसलों को जल्दबाजी के बजाय सोच-विचार के साथ लेना बेहतर रहेगा. माता-पिता या घर के बुजुर्गों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं. ऑफिस में भी लोगों के साथ अनबन बढ़ती दिखाई दे सकती है.उपाय-हर शनिवार 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. सिंह राशिसिंह राशि वालों पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ने की बात कही गई है. ऐसे में इस राशि के लोगों को काफी संभलकर रहना होगा. आपके खर्चे अनायास बढ़ सकते हैं. कर्ज या उधार एकदम से आपके सिर पर बोझ बनकर टूट सकती है. धैर्य और मेहनत से कार्य करना जरूरी होगा. आपका कोई पुराना विवाद फिर से आपको परेशानी में डाल सकता है. इस दौरान व्यापारियों को भी बहुत सावधानी से काम करना होगा. कोई बड़ी फायदेमंद डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिसका पछतावा आपको लंबे समय तक तनाव में रखेगा.उपाय-हर मंगलवार हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. कन्या राशिकन्या राशि वालों के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शनि की दृष्टि के कारण कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. कार्यों को पूरा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी भी काम को जल्दबाजी के बजाए धैर्य के साथ आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा. आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों में भी संभलकर रहना होगा. किसी भी वित्तीय मामले में सावधानी बरतना और परिस्थितियों को समझकर कदम उठाना महत्वपूर्ण रहेगा.उपाय-शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर दीपक जलाएं.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.