पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प एंव सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान 2026 की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद एवं विशिष्ट अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बताया कि अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें पार्टी द्वारा कुल 13 कार्यक्रम होंगे। जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा को इसका संयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने इसके अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा बताई। विधायक प्रवक्तानंद ने बताया कि सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
(0)Comments