Barabanki News: अब 25 विधाओं के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण

Barabanki News: अब 25 विधाओं के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण
View on original source
Category: Business
Share
Archive
Like
शासन की ओर से योजना में व्यापक संशोधन करते हुए इसका दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। पहले से संचालित 11 पारंपरिक ट्रेडों के साथ-साथ अब 14 नए आधुनिक व पारंपरिक ट्रेडों को शामिल किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक विधाओं से जुड़े कारीगरों के जीवन स्तर को उन्नत बनाना और नए जमाने की मांग के अनुसार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। चयनित लाभार्थियों को 10 दिनों का गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मानदेय में बढ़ोतरी व टूलकिट की व्यवस्था : प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों के लिए पूर्व निर्धारित 450 रुपये प्रतिदिन के मानदेय को बढ़ाकर अब 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने पर डीबीटी के माध्यम से कुल 5,000 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा खान-पान के लिए प्रतिदिन 300 रुपये तक तथा संस्था शुल्क के लिए 500 रुपये प्रतिदिन की दर से व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के उपरांत कारीगरों को उनकी कार्यक्षमता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 15,000 रुपये की सीमा तक निशुल्क उन्नत टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। स्वरोजगार के लिए 10 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत प्रशिक्षित कारीगरों को अपनी इकाई की स्थापना, विस्तारीकरण, तकनीकी उन्नयन या पैकेजिंग आदि के लिए 10 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऋण पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी तथा यह ऋण बिना किसी गारंटी और बिना ब्याज के उपलब्ध रहेगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.