Noida News: नेता के भाई को लात-घूंसों से पीटा

Noida News: नेता के भाई को लात-घूंसों से पीटा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Noida News: नोएडा में मंगलवार को हिंडन के डूब क्षेत्र में कॉलोनी के लिए रास्ता तैयार करने के प्रयास में भाजपा नेता के भाई को लात-घूंसों से पीटा गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है। Noida News: नोएडा, संवाददाता। हिंडन के डूब क्षेत्र में कॉलोनी के लिए रास्ता तैयार कर रहे लोगों ने मंगलवार दोपहर विरोध करने पर भाजपा नेता के भाई को लात-घूंसों से पीट दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। फेज-3 थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। घटना का विवरण गढ़ी चौखंडी निवासी सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि उनका भाई रामनिवास यादव भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर अध्यक्ष है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग हिंडन किनारे उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन खोदाई करके अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी लोग जेसीबी मशीन और आठ-दस गाड़ियों से भरकर पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही वह जमीन पर पहुंचे और आरोपियों से अवैध कब्जा करने से मना किया तो सभी लोगों ने गाली-गलौज और धमकाना शुरू कर दिया। उनमें से बहलोलपुर निवासी सुमित, नंदु यादव, कृष यादव, पर्थला खंजरपुर निवासी कपिल यादव, पुराना हैबतपुर निवासी अमर यादव और आठ-दस अज्ञात लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप और वीडियो आरोप है कि सुमित यादव, कृष यादव और नंदु यादव ने शिकायतकर्ता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को एकत्र होते देख आरोपी भागते समय पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी देकर गए। वहीं, घटना के संबंध में 28 सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी हिंडन के किनारे अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं। उस पर जाने के लिए उनकी जमीन से रास्ता तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार आरोपी प्रयास कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। --------- गौरव भारद्वाज

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.