Deoria News: कुंडौली गा आश्रय केंद्र में तीन दिन में 13 बछड़ों की मौत

Deoria News: कुंडौली गा आश्रय केंद्र में तीन दिन में 13 बछड़ों की मौत
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
जिला पंचायत की तरफ से जिले में कुंडौली, करचो, खुखुंदू और बैकुंठपुर में गो आश्रय केंद्र का संचालन किया जाता है। लार ब्लाॅक के भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर कुंडौली गो आश्रय केंद्र में 25 गोवंश को रखने की जगह है। विभागीय पोर्टल पर यहां 40 पशु दर्ज हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां 45 गोवंश रखे गए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को चार, रविवार को छह और सोमवार को तीन बछड़ों की मौत हो गई। जब विभाग के कर्मचारियों को भनक लगी तो शनिवार को तीन, रविवार को छह और सोमवार को चार बछड़ों को गोशाला से ले जाकर गड्ढे में दफना दिया गया। सोमवार को जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक रामनाथ यादव, बाबू जुबेर अहमद मौके पर पहुंचे। इनका कहना था कि केयर टेकर अशोक और उसकी पत्नी यहां कार्यरत हैं। राजस्व निरीक्षक पारसनाथ दुबे को केयरटेकर सूचना देकर कहीं चला गया। एक सप्ताह से चारा-पानी के अभाव में 13 बछड़ों की मौत हो गई। इस संबंध में एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि पशुओं के मौत की जानकारी है। बीडीओ को मौके पर भेजा गया है। .. ग्रामीण बोले -- -- -- - गोवंश के लिए चारा-पानी नहीं मिलना कष्टदायक है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। निराश्रित गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराया जाए। अमृशचंद कौशिक, ग्रामीण -- - 0 मामला बहुत है गंभीर है। सरकार निराश्रित गोवंश को लेकर इतनी गंभीर है और स्थानीय स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। अरुण सिंह, ग्रामीण

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.