Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
संवाद न्यूज एजेंसी जगाधरी। मौसम के कारण शिक्षा विभाग की स्थगित चल रही जिलास्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में होगी। इसमें छह खंडों की टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक होनी है। बारिश के कारण मैदान में पानी भरने और पिच गीली होने के कारण प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी थी। वहीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बाद मंगलवार को राज्यस्तर के लिए टीम का गठन किया जाएगा। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को चुनकर जिले की टीम बनाई जाएगी। यदि विजेता टीम के सभी खिलाड़ी बेहतरीन होंगे तो उसी टीम को राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। शहर के स्कूल के मैदान गीले होने के कारण प्रतियोगिता खदरी करवानी पड़ रही है। जिला खेल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग की क्रिकेट जिला टीम का गठन मंगलवार तक हो जाएगा। मंगलवार को सभी खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर स्टेट के लिए भेजे जाएंगे। -- -- -- -- -

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.