Jio-BP: रिलायंस इंडस्ट्रीज और BP के संयुक्त उपक्रम Reliance BP Mobility Ltd. के ऑपरेटिंग ब्रांड Jio-BP ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लीजिंग प्लेटफॉर्म DRIVN के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीटीआई के अनुसार, दोनों कंपनियां ट्रक और बस समेत कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देशभर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के अवसर तलाशेंगी। प्रस्तावित साझेदारी के तहत, टीवीएस के इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) के ग्राहकों को जियो-बीपी के व्यापक चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी। अन्य इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए भी ये चार्जिंग स्टेशन खुले रहेंगे।
Also Read: नए अवतार में आया TVS Jupiter! USB Type-C चार्जिंग और SmartXonnect फीचर से है लैस; कीमत 90 हजार से भी कम
Jio-BP के चार्जिंग नेटवर्क को DRIVN के लीजिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजनाAlso Read: Honda Rebel 300 : 6-स्पीड गियर, बॉबर डिजाइन...रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आई होंडा की नई क्रूजर बाइक
पीटीआई ने इन कंपनियों की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, इस सहयोग के तहत DRIVN की कमर्शियल EV लीजिंग क्षमताओं और Jio-bp के चार्जिंग नेटवर्क को एक साथ लाने पर विचार किया जाएगा। इसका उद्देश्य कमर्शियल EV फ्लीट ऑपरेटर्स की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार को बढ़ावा देना है। दोनों कंपनियां Jio-bp के चार्जिंग नेटवर्क को DRIVN के लीजिंग प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने की संभावनाएं तलाशेंगी। इसमें फ्लीट ड्राइवरों के लिए चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन आसानी से खोजने की सुविधा को बेहतर बनाना भी शामिल है।
शहरों और हाईवे पर चार्जिंग प्रोजेक्ट्स पर भी होगा फोकसMoU के तहत चिन्हित शहरों और हाईवे पर कमर्शियल EV के लिए प्रेफरेंशियल टैरिफ और EV चार्जिंग प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। कंपनियों का फोकस खासतौर पर ऐसे चार्जिंग समाधान तलाशने पर होगा, जो कमर्शियल फ्लीट के रूट और संचालन की जरूरतों के अनुरूप हों।
DRIVN की को-फाउंडर और चीफ बिजनेस ऑफिसर अल्पना जैन ने कहा कि कमर्शियल EV फ्लीट में बढ़ती भूमिका निभा रहे हैं और ऐसे में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को वाहनों के इस्तेमाल और उनके रूट के अनुरूप विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बसों और ट्रकों के मामले में चार्जर की लोकेशन और वाहन के रूट का सीधा असर फ्लीट के संचालन पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि Jio-bp के साथ MoU के जरिए कंपनी अपने कमर्शियल EV कारोबार को आगे बढ़ाते हुए फ्लीट ऑपरेटरों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को ढूंढने और इसके सुगम इस्तेमाल की दिशा में काम करेगी।
Jio-BP का कमर्शियल फ्लीट पर अहम फोकसJio-BP के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का बदलाव तेजी से हो रहा है। इस बदलाव में कमर्शियल फ्लीट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके मुताबिक, बस और ट्रक लंबी दूरी तय करते हैं और ऐसे में इनके लिए भरोसेमंद चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। Jio-BP के CEO अक्षय वाधवा ने कहा कि DRIVN के साथ सहयोग के जरिए कंपनी कमर्शियल फ्लीट पर अपना फोकस और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फ्लीट की जरूरतें उनके रूट, बैटरी क्षमता और ऑपरेटिंग पैटर्न के आधार पर अलग होती हैं। ऐसे में दोनों कंपनियां इन जरूरतों के अनुरूप चार्जिंग और फाइनेंसिंग समाधान तलाशेंगी। उन्होंने कहा कि साझेदारी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक बसों और ट्रकों के लिए भरोसेमंद चार्जिंग को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम करना है।
(0)Comments