सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में कई ट्विस्ट आ रहे हैं और इसकी कहानी के नए उतार-चढ़ाव फैंस को बांधकर रखे हुए हैं। सीरियल में लंबे समय से कई पुराने किरदारों के लौटने की चर्चा हो रही है। इनमें अमन वर्मा (अनुपम कपाड़िया) और अचिंत कौर (डॉ मंदिरा कपाड़िया) की वापसी को लेकर बज बना हुआ है। कहानी में जल्द ही मिस्ट्री मैन का राज खुलने वाला है। बताया जा रहा है कि यह और कोई नहीं बल्कि अनुपम कपाड़िया होगा, जो मिहिर के गायब होने के राज से पर्दा उठाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि कहानी में आगे क्या होने वाला है?
अनुपम कपाड़िया खोलेगा मिहिर के गायब होने का राज
सीरियल में जल्द ही अनुपम कपाड़िया की वापसी होने वाली है। पिछले लंबे वक्त से सीरियल में मिहिर विरानी को गायब दिखाया जा रहा है। मिहिर की एंट्री को लेकर कई बार अटकलें लगाई गईं, लेकिन हर बार मिहिर के लौटने की उम्मीद झूठी साबित हुई। कुछ हफ्ते पहले गौतम और करण इस बारे में बात करते नजर आए थे कि उन्हें भी मिहिर के बारे में कुछ नहीं पता है। अब फाइनली अनुपम कपाड़िया, मिहिर विरानी के गायब होने की वजह सभी को बताने वाला है। अनुपम शो में लौटते ही बड़ा खुलासा करेगा और आखिरकार लंबे वक्त के बाद मिहिर के राज का खुलासा होगा।
View this post on Instagram
A post shared by Ravi Raval (@ravi_raval12)
क्या एक होंगे तुहिर?
सीरियल में मिहिर को गायब हुए कई साल बीत चुके हैं। नॉइना के जाने के बाद मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी दिखाई गई थी और उसके बाद से मिहिर सीरियल में नजर नहीं आया है। इस बीच कहानी में 10 साल का लीप भी आ चुका है, लेकिन मिहिर का कोई अता-पता नही है। पार्थ की मौत के बाद तुलसी को मिहिर का एक खत मिला था, जिसमें उसने लिखा था कि वह अब तुलसी का चेहरा नहीं देखना चाहता है। ऐसे में देखना होगा कि तुहिर (तुलसी और मिहिर) कब एक होंगे?
Fina-freaking-lly Tulsi uncovers Anupam Kapadia's mask!
What does this man want???? 🤣🤣🤣#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #KSBKBT2 pic.twitter.com/OF7flBN5sv — Anna. (@annaxxo_) September 6, 2026 तुलसी करेगी तृप्ति को बेकनाब
सीरियल में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि तृप्ति को तुलसी का राज पता है। वह जानती है कि पार्थ को तुलसी ने नहीं, बल्कि नंदिनी ने मारा था। वह लगातार तुलसी को इस बात को लेकर ब्लैकमेल भी कर रही है। हालांकि, तुलसी भी तृप्ति से दो कदम आगे है और वह तृप्ति से जुड़े पुराने राज खंगालने में लगी है। वह तृप्ति को धमकी देती है कि वह जल्दी ही उसे शांति निकेतन से बाहर कर देगी।
(0)Comments