Farrukhabad News: समैचीपुर चितार में छह पक्के मकान बहे, एडीएम ने गांव खाली कराया

Farrukhabad News: समैचीपुर चितार में छह पक्के मकान बहे, एडीएम ने गांव खाली कराया
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
कायमगंज तहसील के गांव समैचीपुर चितार में बाढ़ से हालात बदतर हैं। रविवार रात कटान इतनी तेज हुआ कि बरकत अली, नवी मोहम्मद, तारिकस, बौरा, हजरुद्दीन और रुकुमुद्दीन के मकान गंगा में समा गए। ग्रामीणों ने बताया कि वह घरों में सो रहे थे कि अचानक कटान तेजी से हुआ। कुछ ग्रामीणों की चारपाइयां, अनाज और घरेलू सामान भी पानी में डूब गया। गांव को आने-जाने वाले सभी रास्तों पर जलभराव हो गया। एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम कायमगंज, सिंचाई विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग की टीम और एनडीआरएफ के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ में घिरे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को मंडी समिति में बने बाढ़ शरणालय में पहुंचाया गया। सिंचाई विभाग के कर्मियों ने कटान रोकने के लिए उपाय शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने में लगे हैं। -- -- -- -- -- -- -- -- -- - कटरी तौफीक में स्कूल के दो कमरों की दीवारें गंगा में समाईं शमसाबाद। गंगा की बाढ़ में गांव कटरी तौफीक के मकान पहले ही कट चुके थे। एकमात्र संविलियन विद्यालय का भवन ही खड़ा था। रविवार रात दो कमरों की दीवारें गंगा में समा गईं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह कटान होता रहा तो मंगलवार शाम तक पूरा स्कूल खत्म होना तय है। अभी तक गांव में 42 ग्रामीणों के पक्के मकान और झोपड़ी कट चुकी हैं। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल की दीवारें गंगा में गिरने की सूचना मिली है। (संवाद) -- -- -- -- -- -- - बैलगाड़ी से पार होते दोपहिया वाहन शमसाबाद। शाहजहांपुर मार्ग पर चौरा गांव के पास दो फीट पानी बह रहा है। धार तेज होने की वजह से दोपहिया वाहनों को बैलगाड़ियों पर चढ़ाकर निकाला जा रहा है। कई राहगीर जान जोखिम में डालकर तेज बहाव में निकल रहे हैं। प्रशासन ने चौरा गांव के सामने आवागमन के लिए दो मोटरबोट की व्यवस्था भी की है। बाढ़ प्रभावित लोगों को अधिक जलभराव से खासी दिक्कत है। (संवाद) -- -- -- -- -- -- - जंजाली नगला व चाचूपुर में घरों के बाहर फिर पानी भरा कमालगंज। कस्बा के निकटवर्ती गांव जंजाली नगला व चाचूपुर में फिर से घरों के बाहर गंगा की बाढ़ का पानी भर गया है। कस्बे में गंगागली के आगे चाचूपुर गांव में मलखान, महावीर, माधुरी, सुभाष, नरेश, जितेंद्र आदि ग्रामीणों के घरों के आगे पानी भर चुका है। ग्रामीण वेदराम राजपूत ने बताया कि एक बार बाढ़ का पानी गांव में पूरी तरह भर गया था। उसके बाद पानी सूख गया था। अब तीन दिन से फिर पानी भरने लगा है। बहोरनपुर टप्पा हवेली की प्रधान रामदेवी ने बताया कि जंजाली नगला गांव में भी घरों के आसपास बाढ़ का पानी भर गया है। लोगों को शौच आदि की सुविधा के लिए परेशानी हो रही है। (संवाद)

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.