Godda News: घास काटने खेत गए 65 वर्षीय नक्षत्र यादव पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

Godda News: घास काटने खेत गए 65 वर्षीय नक्षत्र यादव पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
दुखद घटना इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिरी, जिसकी चपेट में आने से नक्षत्र यादव गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो लोग दौड़े-भागे खेत की ओर पहुंचे। वहां नक्षत्र यादव को मृत अवस्था में देखकर ग्रामीणों के बीच मातम छा गया। इसके बाद ग्रामीण एवं परिजन उनके शव को घर लेकर पहुंचे। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार नक्षत्र यादव अपने पीछे दो बेटों सहित पोता-पोती से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सबसे दुखद पहलू यह है कि परिवार अभी अपनी मां को खोने के सदमे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि करीब एक साल के भीतर ही पिता का साया भी परिवार से उठ गया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पूर्व मुखिया ने जताया गहरा दुख। जमनिकोला पंचायत के पूर्व मुखिया बेनु मिश्रा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद मर्माहत करने वाली है। जिस परिवार ने अभी अपनी मां को खोया था और उस दुख से उबर भी नहीं पाया था, उसी परिवार के ऊपर से अचानक पिता का साया भी उठ जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि नक्षत्र यादव की मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरा आघात पहुंचा है। बेनु मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय बसंतराय प्रशासन को दूरभाष के माध्यम से दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग एवं सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.