भारतीय टेस्ट और टी20 कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपना 27वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर भारतीय बैटिंग सेंसेशन ने इंस्टाग्राम पर केक कटिंग का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पिता लखविंदर सिंह गिल और बहन शहनील गिल के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए गिल ने कैप्शन में लिखा, 'आभारी। हमेशा। सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
पंजाब के फाजिल्का के छोटे से कस्बे से निकलकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम तक अपनी छाप छोड़ने वाले शुभमन गिल को क्रिकेट जगत 'भारतीय क्रिकेट का राजकुमार' मानता है। अपनी क्लासी कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की याद दिलाने वाले गिल ने तीनों फॉर्मेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह 27 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी के सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं।
गिल के आंकड़े उनके इंटरनेशनल करियर की महानता को बयां करते हैं। उन्होंने अब तक खेले 43 टेस्ट मैचों में 43.47 की औसत से 3,043 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं। वनडे फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड और भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जहां 67 मैचों में 60.33 की औसत से 3,379 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में 869 रन और आईपीएल के 134 मैचों में 4,598 रन उनके नाम दर्ज हैं।
Related Articles
(0)Comments