जंगल में मिला 1 करोड़ से ज्यादा का 'विदेशी खजाना', देख अफसरों के भी उड़े होश

जंगल में मिला 1 करोड़ से ज्यादा का 'विदेशी खजाना', देख अफसरों के भी उड़े होश
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Last Updated: September 08, 2026, 22:25 IST ओडिशा के बालेश्वर जिले में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के भोगराई ब्लॉक के एक जंगल से वन विभाग ने पांच ओरंगुटान को रेस्क्यू किया है. ये सभी ओरंगुटान करीब 1 से 2 साल के बच्चे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंडोनेशिया और मलेशिया के रेनफॉरेस्ट में पाए जाने वाले ये जानवर भारत कैसे पहुंचे. ओडिशा सरकार और वन विभाग को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा इंटरनेशनल वाइल्डलाइफ स्मगलिंग रैकेट काम कर रहा है. इन जानवरों की विदेशी मार्केट में काफी डिमांड होती है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम अलर्ट पर है. यह कोई आम घटना नहीं है, क्योंकि भारत में ओरंगुटान का कोई नेचुरल हैबिटेट नहीं है. इंडोनेशिया के जानवर ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे? ओडिशा के वन और पर्यावरण मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने इस मामले पर कहा, 'ये प्रजातियां ओडिशा या भारत में नहीं पाई जाती हैं. यह हमारे लिए हैरानी की बात है कि राज्य में ऐसी अनोखी वाइल्डलाइफ देखी गई है'. उन्होंने अंदेशा जताया कि शायद ये भोजन की तलाश में यहां आए हों. लेकिन इंटरनेशनल वाइल्डलाइफ स्मगलिंग रैकेट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. तस्कर अक्सर भारत के जंगलों का इस्तेमाल ट्रांजिट रूट के रूप में करते हैं. यह भी हो सकता है कि पकड़े जाने के डर से तस्कर इन जानवरों को जंगल में छोड़कर भाग गए हों. इंटरनेशनल मार्केट में ओरंगुटान की कीमत कितनी होती है? ओरंगुटान को दुनिया के सबसे बुद्धिमान और लाल-भूरे बालों वाले 'ग्रेट एप' के रूप में जाना जाता है. यह प्रजाति पहले से ही गंभीर रूप से लुप्तप्राय की कैटेगरी में आती है. इंटरनेशनल मार्केट में इन जानवरों की कीमत बहुत ज्यादा होती है. जानकारी के अनुसार एक ओरंगुटान की कीमत लगभग 20 लाख से 25 लाख रुपए के बीच होती है. ऐसे में पांच ओरंगुटान की कुल कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है. यही वजह है कि वाइल्डलाइफ तस्कर इन जानवरों का शिकार करते हैं. इनके हैबिटेट के नुकसान और अवैध व्यापार के कारण इनकी आबादी लगातार घट रही है. रेस्क्यू किए गए इन पांचों ओरंगुटान को अब कहां रखा जाएगा? वन विभाग की टीम ने इन सभी अनोखे जानवरों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया है. सबसे पहले इन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा ताकि किसी तरह के इंफेक्शन का पता चल सके. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के डॉक्टर इनका जरूरी इलाज भी करेंगे. इसके बाद इन सभी को भुवनेश्वर के नंदनकानन जू में शिफ्ट किया जाएगा. वन विभाग ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो यानी डब्लूसीसीबी को भी इस बरामदगी की सूचना दे दी गई है. बहुत जल्द सेंट्रल एजेंसी भी विदेशी जानवरों की तस्करी के इस मामले की जांच शुरू कर सकती है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.