Bahraich News: बारिश से जगह-जगह जलभराव

Bahraich News: बारिश से जगह-जगह जलभराव
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
विज्ञापन बहराइच। तराई में रविवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों और गलियों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के सिविल लाइन, जिला अस्पताल के सामने, त्रिमुहानी रोड, गोंडा रोड, घसियारीपुरा और बक्सीपुरा समेत निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बारिश के साथ बिजली संकट ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ा। लगातार बारिश और जलभराव के कारण दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ है। अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.