सामना संवाददाता / मुरादाबाद
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में शिक्षक दिवस पर स्टुडेंट्स ने सांस्कृतिक एवम् मनोरंजक प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति अगाध सम्मान व्यक्त किया। सीसीएसआईटी, एजुकेशन, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी आदि में आयोजित समारोह में स्टुडेंट्स की एकल नृत्य, गायन, युगल नृत्य, युगल गायन, भाषण, शायरी नाटक सरीखी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन सम्मान समारोहों में स्टुडेंट्स ने कहा, शिक्षक उनके लिए केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि उनके करियर और जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी हैं। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के संग कार्यक्रमों का शंखनाद हुआ। स्टुडेंट्स ने केक कटिंग और पुष्प गुच्छ देकर अपने गुरुजनों का स्वागत किया।
कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवम् श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत संदेशों के साथ-साथ शिक्षकों के ज्ञान, मार्गदर्शन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया। बतौर मुख्य वक्ता फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने कहा, श्रीकृष्ण के संदेश और शिक्षकीय दायित्व में गहरा साम्य है। समारोह में प्रो. द्विवेदी के संग-संग शिक्षकों- डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. अनुज राघव, डॉ. रूपल गुप्ता, डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. मुदित सक्सेना, डॉ. आदित्य जैन, ज्योति रंजन लाभ, डॉ. अमित सिंह आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी में केक काटा गया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान-पत्र, पेन और आईबीएम कैप प्रदान कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. शालिनी निनोरिया ने किया। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन में एमएड, बीएससी बीएड., बीएबीएड, बीएलएड के स्टुडेंट्स के अलावा फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जैन, डॉ. नाहिद बी, डॉ. पावस कुमार मंडल, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. सुनील पांडे, श्री महेश कुमार, कुमारी रूबी शर्मा, डॉ. सुगंधा जैन आदि मौजूद रहे।
फिजियोथेरेपी विभाग में छात्रा भूमिका और दिव्यांशी ने नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। छात्रा अंजलि एंड नेत्रिका और निधि एवम् साक्षी ने भी युगल नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चतुर्थ वर्ष के स्टुडेंट जतिन त्यागी ने गायन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। हास्य नाटक के जरिए स्टुडेंट्स ने शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके, कक्षा में उनके व्यवहार एवं व्यक्तित्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक एवम् हास्यपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। इस मौके पर फिजियोथैरेपी की एचओडी प्रो. शिवानी एम. कौल के संग-संग श्रीमती हिमानी दास, सुश्री शिवी गर्ग, श्री शुभम जैन, श्री अनंत त्रिवेदी आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के ऑप्टोमेट्री और फॉरेंसिक साइंस विभाग में शिक्षक दिवस पर प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार, मेडिकल लैबोरेटरी की एचओडी प्रो. रुचि कांत, ऑप्टोमेट्री के एचओडी डॉ. राकेश कुमार यादव, रेडियो इमेजिंग टेक्निक के एचओडी अमित बिष्ट, योगेश चौहान आदि की मौजूदगी रही। कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डॉ. फूलचंद, प्रो. आशीष सिंघई, डॉ. अनुराधा पवांर, उर्वर्शी सक्सेना, डॉ. पुष्पेन्द्र शुक्ला, डॉ. मिथुल मेमन, डॉ. अभिषेक आनन्द, डॉ. अनुज्ञा, डॉ. प्रीति यादव, श्रीमती दीक्षा वर्मा, श्रीमती शिखा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
(0)Comments