Ambala News: बेटे व बहू ने लडाई झगड़ा कर वृद्धा को घर से निकाला

Ambala News: बेटे व बहू ने लडाई झगड़ा कर वृद्धा को घर से निकाला
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें बेटे-बहू की ओर से झगड़ाकर वृद्धा को घर से बाहर निकालने और जमीन की निशानदेही पर कब्जा दिलाने सहित दो शिकायतें आई। शिविर में एसडीएम कनिका गोयल ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने एक शिकायत को डीएसपी और दूसरी शिकायत को नायब तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए। शिविर में छावनी के सूर्य नगर निवासी बुजुर्ग महिला सुदामा ने अपने ही पुत्र सुधीर कुमार और बहू मनजीत पर प्रताड़ित करने और मकान पर कब्जा करने, धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि बेटे-बहू ने लड़ाई-झगड़ा कर घर से निकाल दिया। वह अपने दूसरे छोटे बेटे प्रदीप कुमार के पास आकर रहने लगी थी। अब बहू और बेटा प्रताड़ित कर रहे हैं और मकान को जबरन अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे हैं। वृद्धा ने दोनों को घर से बेदखल कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। -- -- -- -- भूमि की निशानदेही करवाकर पुलिस सुरक्षा में कब्जा दिलवाया जाए कलरहेडी निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है। लगभग पांच वर्ष पूर्व जमीन पर सफेदे के पेड़ लगवाए थे। बची हुई जमीन पर भी सफेदे के वृक्ष लगाने के लिए लगभग छह महीने पहले कानूनगो रण सिंह से जमीन की निशानदेही करवाई गई थी तथा अपने पिलर लगवा लिए गए थे। कुछ लोगों ने हमारी खाली जमीन पर उपले थापने का काम शुरू किया था। अब जब हमने पैमाइश करवाकर अपनी जमीन का कब्जा लेना चाहा, तो उन्होंने जमीन पर अपना कब्जा जताने की नीयत से मेरे पर झूठे आरोप लगाए हैं तथा पुलिस में झूठी शिकायत कर दी

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.