जिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा मौधा का मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

जिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा मौधा का मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
गाजीपुर के ग्राम मौधा में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय विकसित किया जाएगा। इस विद्यालय में कक्षाएं प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक संचालित होंगी। इसके लिए 11.5 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, और विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी। गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में ग्राम मौधा में एक नए मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए 11 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट जारी करते हुए सरकार ने कार्यदाई संस्था नामित कर दी है। 4.94 एकड़ में फैला कंपोजिट विद्यालय पूरे जिले में शिक्षा का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय योजना के तहत कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (उप्र जल निगम) को निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। विद्यालय में उच्च गुणवत्ता के कक्षा कक्ष के साथ ही विभिन्न प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी। विद्यालय में लगभग 1500 छात्रों के लिए 30 कक्षाएं बनाई जाएगी। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक अलग-अलग कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। विज्ञान, कला एवं गणित विषयों के लिए अलग-अलग कक्षाएं चलाई जाएंगी। प्रत्येक कक्ष में बच्चों को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म एवं डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की जाएगी। स्कूल में यह इंतजाम भी होंगे: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में मॉडल कंपोजिट प्रयोगशाला बनाई जाएगी। जिसमें गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा कंप्यूटर विज्ञान से जुड़े प्रयोग हो सकेंगे। इसके साथ ही विभिन्न भाषाओं से जुड़ी प्रयोगशाला और पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे। जूनियर और सीनियर सेकेंडरी के बच्चों के लिए अलग-अलग रीडिंग कार्नर बनाए जाएंगे। महिला और पुरुष शिक्षकों के लिए स्टाफ रुम, प्रधानाध्यापक कक्ष, ऑफिस कम रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरा, 300 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम हाल, संगीत कक्ष, सीसीटीवी रुम, मल्टी एक्टिविटी रूम के साथ रोबोटिक लर्निंग सेंटर भी बनाया जाएगा। शिक्षा के अतिरिक्त सुविधाएँ: विद्यालय परिसर में ही मेडिकल रूम, इनडोर प्ले एरिया, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम तथा प्रतिदिन लगभग 1000 बच्चों के लिए भोजन को स्वछतापूर्वक एवं शुद्धता के साथ पकाने के उद्देश्य एक मॉड्यूलर किचन व डाइनिंग हॉल भी बनाया जाएगा। विद्यालय में ही ओपन जिम, रेस ट्रैक, वॉलीबॉल और बैडमिंटन का कोर्ट, साइकिल पार्किंग, सोलर प्लांट और जल संरक्षण की व्यवस्था हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट, आरओ वॉटर, प्यूरीफायर वाटर कूलर तथा बाल पेंटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। क्रीड़ा एवं आवास व्यवस्थाएँ: खेल मैदान के साथ ही स्टाफ का भी होगा आवास: विद्यालय परिसर में ही एक खुला खेल मैदान और जिम होगा। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक के साथ ही अध्यापकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए आवास की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी,उपासना रानी वर्मा ने बताया कि 11 करोड़ 50 लाख से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा। इसके लिए स्थान का चिंहाकन सहित अन्य कार्य पूरे कर लिये गये है। यहां पर प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की अत्याधुनिक शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण कराए जाएंगे। शासन द्वारा इसके लिए पचास प्रतिशत बजट जारी कर दिया गया है और कार्यदाई संस्था नामित कर दी गई है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.