Lucknow News: फिजिक्स वाला युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने और निवेश में करेगा सहयोग

Lucknow News: फिजिक्स वाला युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने और निवेश में करेगा सहयोग
View on original source
Category: Business
Share
Archive
Like
एकेटीयू के इनोवेशन हब फाउंडेशन की ओर से आठ सितंबर को संवाद के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय सभागार में सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम में इनोवेशन फॉर सोशल गुड एंड बेटर भारत पहल की शुरुआत भी होगी। इंवेस्ट यूपी, भारत केयर्स, सांची कनेक्ट, टैली सॉल्यूशन और रैपिडर क्लाउड सॉल्यूशन के साथ भी एमओयू किए जाएंगे। राज्यपाल कलाम पेटेंट सेंटर का लोकार्पण, स्टूडेंट एंड फैकल्टी इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप पॉलिसी-2026 का विमोचन और इनोवेशन हब यूपी पोर्टल का अनावरण करेंगी। यूपी इन्वेस्टर्स नेटवर्क की घोषणा और एकेटीयू इन्क्यूबेटर अवार्ड-2026 भी दिया जाएगा। प्रदेश के 38 इनक्यूबेशन सेंटर में से आठ को सम्मानित किया जाएगा। इनका 18 मानकों पर मूल्यांकन कराया गया था। स्टार्टअप और इनक्यूबेशन सेंटर की प्रदर्शनी और स्टार्टअप इंड इन्क्यूबेटर एक्सपो भी होगा। सोमवार को 100 से अधिक स्टार्टअप ने 15 निवेशकों के सामने प्रस्तुति दी। निवेशकों ने कुलपति प्रो. जेपी पांडेय से भी मुलाकात की।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.