Shahjahanpur News: घरों में जलभराव से नाराज लोगो ने सरायकाइयां मार्ग पर लगाया जाम

Shahjahanpur News: घरों में जलभराव से नाराज लोगो ने सरायकाइयां मार्ग पर लगाया जाम
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
रोजा। भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव मिश्रीपुर के एक मोहल्ले में करीब डेढ़ माह से भरे पानी से परेशान लोगों को रविवार शाम से रात तक हुई वर्षा ने मुसीबत में डाल दिया। निकास की कोई व्यवस्था नहीं होने से वहां के करीब 700 घरों में बारिश का पानी भर गया। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को सुबह करीब दस बजे हरदोई बाइपास-सरायकाइया मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। हालांकि, वहां पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कई पंपिंग सेट से पानी निकलवाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवा दिया। मिश्रीपुर निवासी अमित राठौर ने बताया कि एक मैरिज लॉन के पीछे बसे मोहल्ले में नाला-नालियां नहीं होने से वर्ष 2013 से बारिश के अलावा घरों का गंदा पानी भर रहा है। तब से लगातार उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार समस्या बताकर शिकायत की जा चुकी है। वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर जाकर जलभराव का जायजा भी लिया था, लेकिन उसके बाद से अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। इसी वजह से ज्यादा बारिश होने पर तमाम घरों में पानी घुस गया और करीब दो हजार लोग प्रभावित रहे। इसी के विरोध में वहां के लोगों ने सरायकाइयां मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एडीएम अरविंद कुमार और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने लोगों से जनहित में जाम खोलने की अपील की। इस बीच, एडीएम ने वहां तीन पंपिंग सेट मंगाकर उनसे पानी निकलवाना शुरू करा दिया। साथ ही मोहल्ले वालों को दो माह में समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन देकर दोपहर 12:30 बजे जाम खुलवा दिया। इस दौरान फिरोज, सर्वेश, छोटे, नन्हीं देवी, रामलली, शोभा, मंजू, मनोज आदि मौजूद रहे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.