अम्बिकापुर@ चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया सरगुजा का नाम

अम्बिकापुर@ चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया सरगुजा का नाम
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
100 व 200 मीटर में स्वर्ण,रिले में रजत,बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट,SGFI में करेंगेNVS का प्रतिनिधित्व -संवाददाता- अम्बिकापुर,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर के छात्र चंद्रशेखर प्रधान ने गुजरात के डांग जिले में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सरगुजा को गौरवान्वित किया है। चंद्रशेखर ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक,जबकि 4×100 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चंद्रशेखर को देशभर के करीब 700 जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाडि़यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ एथलीट' के सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए हुआ है, जहां वे नवोदय विद्यालय समिति का प्रतिनिधित्व करेंगे। चंद्रशेखर की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य राजू दुबे ने खुशी जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत,अनुशासन और लगन ने विद्यालय के साथ पूरे सरगुजा का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सालोमी इक्का एवं अजय पांडेय ने बताया कि चंद्रशेखर की सफलता उसके नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। तीन पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट का सम्मान मिलना उसके कठिन परिश्रम को दर्शाता है। SGFI के लिए उसका चयन विद्यालय और जिले के लिए गौरव की बात है।चंद्रशेखर की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने उसे निरंतर प्रोत्साहित करने के साथ खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखने में सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया। चंद्रशेखर की उपलब्धि से जवाहर नवोदय विद्यालय अंबिकापुर में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उसे बधाई देते हुए SGFI प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि सरगुजा की प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का पूरा सामर्थ्य रखती हैं। Share बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए ठेकेदार,कुछ घंटे बाद हुई मौत…आदिवासी समाज ने …

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.