Kanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी

Kanpur News: परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों के आभूषण व नगदी
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में मनकापुर मोड क ेपास रहने वाले साफ्ट वेयर इंजीनियर के घर में घुसकर चोरों ने लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषणव दो लाख रुपये नगद पार कर दिए। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको वारदात की ीानक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह जानकारी होने पर उनके घर में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। मूलरूप से बिछियारपुर गांव के रहने वाले साफ्ट वेयर इंजीनियर संदलपुर कस्बे में मनकापुर मोड के पास मकान बनाकर रह रहे हैं। रविवार शाम को खाना खाने के बाद उनकी पत्नी नीतू व मां सुखदेवी दो बच्चों के साथ कमरे में लेटी थी। जबकि गृहस्वामी दूसरे कमरे में लेटे थे। रात में चोर उनके मकान की पीछे की दीवार से छत पर आने के बाद जीने की दीवार की ईंटे हटाकर नीचे उतरे । इसके बाद बंद कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के लॉक व ताले तोड़कर चोरों ने लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण करीब दो लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। इसके बाद चोर आराम से वहां से निकल गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सोते रहे और उनको चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह, एसएसआई रामसिंह व चौकी प्रभारी अरविंद मिश्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि घटना की छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.