Duleep Trophy Final: ईशान किशन 270 पर आउट, पुजारा-यशस्वी को पछाड़ रचा इतिहास

Duleep Trophy Final: ईशान किशन 270 पर आउट, पुजारा-यशस्वी को पछाड़ रचा इतिहास
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की यादगार पारी खेली। उन्होंने पुजारा और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए फाइनल के बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। Ishan Kishan Record in duleep trophy 2026 | क्रिकेट। दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने फाइनल में बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया। जिसने रिकॉर्ड बुक में उनकी जगह बना दी। साउथ जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईशान ने 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि ईशान किशन तिहरा शतक पूरा करने से 30 रन दूर रह गए। दिलचस्प बात यह है कि 250 रन के बाद वह एक बार रिटयर्ड हर्ट हुए। लेकिन फिर मैदान पर लौटे और अपनी पारी को आगे बढ़ाया। 163 वें ओवर में त्रिपुराना विजय ने उन्हें आउट किया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और ईस्ट जोन की पारी 708 रन पर खत्म हुई। फाइनल में 250 रन बनाने वाले पहले कप्तान ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 250 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. फाइनल में कप्तान के तौर पर इससे पहले बड़ी पारी अंशुमान गायकवाड़ के नाम थी। उन्होंने 1987 में वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 216 रन बनाए थे। वहीं, ईस्ट जोन के लिए ईशान किशन की पारी भी खास रही। वह इस टीम की ओर से दलीप ट्रॉफी में 31 साल बाद दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। साथ ही फाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। पटौती समेत इन खास क्लब में शामिल हुए ईशान ईशान किशन की दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रन की पारी ने दोहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में पहुंचा दिया। इस खास क्लब में मंसूर अली खान पटौदी, अंशुमान गायकवाड़, रमन लांबा, चेतेश्वर पुजारा, युसुफ पठान और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम पहले से शामिल हैं। ईशान ने फाइनल में विकेटकीपर के तौर पर भी नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में किसी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर दिनेश कार्तिक के नाम थाी। कार्तिक ने 2010 में साउथ जोन के लिए खेलते हुए 183 रन बनाए थे। पुजारा और यशस्वी को छोड़ा पीछे ईशान की 270 की पारी दलीप ट्रॉफी फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। उन्होंने इस मामले में चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। पुजारा ने 2016 के फाइनल में 256 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 2022 के खिताबी मुकाबले में 265 रने की पारी खेली थी। हालांकि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अभी भी रमन लांबा के नाम है। उन्होंने 1987 में नॉर्थ जोन की तरफ से खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ फाइनल में 320 रन बनाए थे। लांबा की उस पारी में 30 चौके और 6 छक्के शामिल थे। ईशान की 270 रन की पारी उन्हें दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की सूची में 8वें स्थान तक ले गई है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.