पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ जाली नोट मामले में मैनेजर गिरफ्तार, NIA ने चंडीगढ़ से पकड़ा

पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ जाली नोट मामले में मैनेजर गिरफ्तार, NIA ने चंडीगढ़ से पकड़ा
View on original source
Category: Financial
Share
Archive
Like
सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिले जाली नोटों के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित चंडीगढ़ में एनआईए के हत्थे चढ़ा। मामला सामने आने के बाद जिन 3 बैंक कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था अमित उनमें से एक है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ के जाली नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे बैंक मैनेजर और एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। अब एनआईए की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में शामिल अन्य लोगों और नकली करेंसी की साजिश की परतें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। मामला 29 अगस्त को उस वक्त सामने आया, जब सदर बाजार थाना पुलिस को पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा बरामद होने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की थी। बाद में एनआईए ने 3 सितंबर को केस को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अमित कुमार को फरार आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया था। एनआईए ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। एनआइए के मुताबिक, जांच जारी है। एजेंसी का लक्ष्य नकली करेंसी से जुड़ी पूरी साजिश का पर्दाफाश करना और मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचना है। आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। करेंसी चेस्ट से लगी शाखा पर भी नजर नकली नोटों के इतने बड़े मामले में करेंसी चेस्ट से जुड़े बैंकिंग कामकाज की पड़ताल पहले से ही जांच का अहम हिस्सा है। इसी क्रम में चेस्ट से सटी शाखा कर्मचारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है। टीम यह समझने का प्रयास कर रही है कि संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियां क्या थीं और करेंसी चेस्ट से उनका आधिकारिक संपर्क किस स्तर तक था। कैश के आने-जाने की पड़ताल जांच का एक अहम पहलू बैंक में नकदी के आने-जाने, नोटों की गिनती और सत्यापन से जुड़ी प्रक्रिया बताया जा रहा है। संबंधित दस्तावेजों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकदी से जुड़े कामकाज में कौन-कौन से कर्मचारी शामिल थे। बैंक परिसर और आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी जांच के दायरे में आ सकती है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.