Anganwadi Honorarium Hike UP:यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर हुआ ₹12 हजार, सहायिकाओं को ₹6 हजार

Anganwadi Honorarium Hike UP:यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर हुआ ₹12 हजार, सहायिकाओं को ₹6 हजार
View on original source
Category: Financial
Share
Archive
Like
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी के मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रदेश भर की लाखों आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायिकाओं को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा। ​मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी: अब मिलेंगे 12 और 6 हजार रुपये सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर पोषण और स्वास्थ्य की अलख जगाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की उपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने एलान किया कि अब प्रदेश की प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हर महीने 8 हजार रुपये के स्थान पर 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसी प्रकार, सहायिकाओं के मानदेय को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था... ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और साड़ी भत्ता मानदेय वृद्धि के साथ-साथ सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेगी, ताकि उन्हें और उनके परिवार को आपात स्थिति में इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। इसके अलावा, उनके कार्यस्थल पर पहचान और सुविधा के लिए अतिरिक्त साड़ी खरीदने हेतु अलग से धनराशि बैंक खातों में भेजी जाएगी। ​'9 वर्षों में सुधरे केंद्र, बदली अयोध्या की तस्वीर' सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत बदहाल थी और कार्यकर्ताओं की सुध लेने वाला कोई नहीं था। पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूलों की तरह आधुनिक और व्यवस्थित बनाने का काम किया है। उन्होंने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह बीते वर्षों में बुनियादी ढांचा मजबूत कर अयोध्या को विश्वस्तरीय सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है, उसी तरह हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। ​सपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों, विशेषकर सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों ने सदैव श्रीराम मंदिर निर्माण और अयोध्या के चहुंमुखी विकास में रोड़े अटकाए। पहले यहां सड़कों पर गड्ढे और बिजली का घोर अभाव रहता था, जबकि आज अयोध्या में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु निर्बाध रूप से दर्शन करने आ रहे हैं और शहर का कायाकल्प हो चुका है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.