ऑनलाइन मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, पैकेट खोला तो निकला गोबर, ग्रेटर नोएडा में ठगी से मचा हड़कंप

ऑनलाइन मंगाया एंड्रॉयड डिवाइस, पैकेट खोला तो निकला गोबर, ग्रेटर नोएडा में ठगी से मचा हड़कंप
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर किया था. ऑर्डर करते समय उसने डिवाइस की पूरी रकम भी ऑनलाइन चुका दी थी. युवक को उम्मीद थी कि तय समय पर उसका सामान सही सलामत घर पहुंच जाएगा. लेकिन जब सोमवार शाम करीब 5 बजे कोरियर का पैकेट घर पहुंचा और उसने उसे खोला तो उसके होश उड़ गए. पैकेट के अंदर एंड्रॉयड डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ था. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है. थाना दनकौर क्षेत्र के आकाश नगर निवासी युवक ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था. बुकिंग के दौरान वेबसाइट पर ही डिवाइस की पूरी कीमत का ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया था. इसके बाद वह डिलीवरी का इंतजार कर रहा था. सोमवार शाम को जब कोरियर उसके घर पहुंचा तो उसने पैकेट लेकर उसे खोलकर देखा. पैकेट खुलते ही निकला गोबर पैकेट खुलते ही युवक को अंदर डिवाइस के बजाय गोबर दिखाई दिया. यह देखकर वह हैरान रह गया. युवक का आरोप है कि ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है. इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. ऑनलाइन बुकिंग के दौरान इस्तेमाल की गई वेबसाइट, भुगतान से जुड़े विवरण और डिलीवरी प्रक्रिया समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऑनलाइन खरीदारी करते समय रहें सावधान यह मामला ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए भी एक सबक है. विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी वेबसाइट से सामान खरीदने से पहले उसकी विश्वसनीयता और कंपनी की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए. अनजान या थर्ड पार्टी वेबसाइट से खरीदारी करने से बचना चाहिए. भुगतान करने से पहले वेबसाइट के रिव्यू, रिटर्न पॉलिसी और संपर्क संबंधी जानकारी भी अच्छी तरह देख लेना जरूरी है. ये भी पढ़ें:

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.