Faridabad News: धूप निकलते ही बढ़ी उमस, लोगों को परेशानी

Faridabad News: धूप निकलते ही बढ़ी उमस, लोगों को परेशानी
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। रविवार को हुई बारिश और चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार सुबह खिली धूप निकलने के साथ मौसम ने करवट ले ली। तेज धूप के साथ वातावरण में उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को दोबारा गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप तेज होने के कारण सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हुई। रविवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों ने मौसम में आई ठंडक का आनंद लिया। हालांकि सोमवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकल आई। धूप के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी के कारण बार-बार पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.