मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से सेवा और राष्ट्र समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि 17 सितंबर को आशीर्वाद दीया कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगनबाड़ी उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जल-जन सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जन सेवक महाकुंभ-फ्रॉम पार्लियामेंट सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
जिला प्रभारी ने समाजवादी पार्टी की पीडीए पाठशाला पर निशाना साधते हुए इसे गरीब एवं पिछड़े वर्ग के साथ मजाक बताया। कार्यशाला में जिला पंचायत की प्रशासक सपना सिंह, विजय मिश्र, बृजेंद्र राय, सरोजेश सिंह, कालीचरण राजभर समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(0)Comments