Jaunpur News: कुलपति ने छात्रावास और मेस का किया निरीक्षण

Jaunpur News: कुलपति ने छात्रावास और मेस का किया निरीक्षण
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को परिसर स्थित छात्रावास और मेस का निरीक्षण किया। छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय पहुंचा। करीब एक घंटे तक चली वार्ता में छात्रों ने शैक्षणिक व्यवस्था और परिसर में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। छात्रों ने शिक्षकों की कमी, नियमित कक्षाओं, पेयजल, बिजली, प्रयोगशाला उपकरण, खेल सामग्री और छात्राओं के लिए शौचालय सहित कई समस्याएं उनके सामने रखीं। कुलपति ने छात्रों की समस्याओं को सुना और कहा कि छात्रहित विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी समस्याओं का समाधान कराया जाए। उन्होंने छात्रों से भी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। परिसर की आईटी एवं नेटवर्किंग व्यवस्था, वाई-फाई और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य शुरू किया गया है। छात्रों की ओर से मेस, बिजली और पानी से संबंधित समस्याएं उठाए जाने के बाद कुलपति ने सीवी रमन छात्रावास के मेस का निरीक्षण किया। उपकुलसचिव बबिता सिंह ने महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। खेल मैदान से संबंधित शिकायत के निस्तारण के लिए भी तत्काल कार्रवाई की गई। कुलपति ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा प्रयोगशाला, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन, सेमिनार, कार्यशाला, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। कुलपति आठ सितंबर को कक्षा प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। चार बजे कुलपति कार्यालय/समिति कक्ष में आयोजित होगा। अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों, निदेशकों और समन्वयकों को अपने-अपने विभाग के कक्षा प्रतिनिधियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिया हैं। संवाद कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद यादव, उपकुलसचिव अजीत सिंह, बबिता सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया और एनएसएस समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव मौजूद रहे।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.