लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी हाफिज मुहम्मद सईद के बेटे तलहा सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। पाकिस्तान के शेखूपुरा में आयोजित एक जनसभा के दौरान तलहा सईद ने भारत के खिलाफ कथित 'जिहाद' जारी रखने की बात कही। उसके भाषण का एक वीडियो भी सामने आया है।
तलहा सईद ने कहा कि उसने और उसके समर्थकों ने 'जिहाद' का संकल्प लिया है और जब तक वे जिंदा और सक्षम हैं, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। उसने दावा किया कि वे आगे भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।
Talha Saeed (son of UN-designated LeT founder Hafiz Saeed) just stood on a public stage in Sheikhupura and said they will keep doing 'jihad,' that Delhi 'belonged' to Muslims for 500 years, and that Pak Army Chief Asim Munir is reviving 'faith, piety and jihad.'
This is not… pic.twitter.com/k5L6fHqUY9 — Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) September 7, 2026
Asim Munir की तारीफ में पढ़े कसीदे
भारत विरोधी बयान के साथ तलहा सईद ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी खुलकर प्रशंसा की। उसने दावा किया कि मुनीर ने 'ईमान, तकवा और जिहाद' की अवधारणाओं को फिर से जीवित किया है। तलहा सईद ने मुनीर को कुरान का हाफिज बताते हुए कहा कि उसे खुशी है कि पाकिस्तान को ऐसा सैन्य नेतृत्व मिला है, जिसने पवित्र कुरान को कंठस्थ किया है।
भारत को लेकर क्या बोला तलहा सईद?
भारत के खिलाफ बयान देते हुए तलहा सईद ने दावा किया कि मुसलमानों ने उपमहाद्वीप पर करीब 500 वर्षों तक शासन किया। उसने दिल्ली का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि वहां से शासन करने वाले लोग क्या यह भूल गए हैं कि दिल्ली किसकी थी।
तलहा सईद की सार्वजनिक मौजूदगी और खुले तौर पर दिए गए इस भाषण ने पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लश्कर-ए-तैयबा को भारत समेत कई देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
(0)Comments