Faridabad News: सेक्टर-76 में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, नौ यूनिट सील

Faridabad News: सेक्टर-76 में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, नौ यूनिट सील
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
बिल्डर फ्लैट की स्टील पार्किंग में बनाए गए अवैध कमरों को तोड़ा अमर उजाला ब्यूरो फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने सेक्टर-76 में अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की। विभाग ने बिल्डर फ्लैट की स्टील पार्किंग में बनाए गए अवैध कमरों को तोड़ दिया। विभाग की टीम ने मौके पर करीब नौ यूनिट सील की। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध या अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि इन यूनिट में स्वीकृत भवन योजना के विपरीत निर्माण किया गया था। जांच में अवैध रूप से कमरे और अन्य निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई की। अवैध निर्माण हटाने के साथ ही संबंधित फ्लैट मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए निर्धारित नियमों और स्वीकृत नक्शे का पालन करना अनिवार्य है। बिना अनुमति अतिरिक्त निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने संबंधित लोगों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी है। यजन चौधरी ने स्पष्ट किया कि सील की गई यूनिट को बिना अनुमति खोलने या सील तोड़ने का प्रयास करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संपत्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.