आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल हिमालियन के मुताबिक, 89 फीसदी रेलवे टिकट अब ऑनलाइन बुक होते हैं। इनमें 53 फीसदी टिकट आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट एप से और 17 फीसदी वेबसाइट से बुक होते हैं। जबकि 2 फीसदी बुकिंग सरकारी माध्यमों से होती है। बाकी 28 फीसदी टिकट बिजनेस एसोसिएट्स के जरिए बुक होते हैं।
वहीं,अब आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग से भी आगे बढ़ने की तैयारी में है। कंपनी होटल, पर्यटन, बीमा, खाना, कैब और स्थानीय परिवहन जैसी सेवाओं को भी एक प्लेटफॉर्म पर लाना चाहती है। इसका लक्ष्य पूरी यात्रा के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना है।
सरकार के 2025 के दूरसंचार व्यापक मॉड्यूलर सर्वे के मुताबिक, देश के 85 फीसदी घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन है। ऐसे में मोबाइल ऐप से सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो गया है। इसका असर रेलवे टिकट बुकिंग पर भी दिख रहा है। रोज करीब 19 लाख टिकट बुक होते हैं। इनमें 53 फीसदी टिकट आईआरसीटीसी के रेल कनेक्ट ऐप से 17 फीसदी वेबसाइट से और 28 फीसदी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से बुक होते हैं।
(0)Comments