का पानी, बरियारपुर-रतनपुर और लैलाख-सबौर के बीच स्पीड कॉशन लागू जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के पानी के रेलवे पुल-पुलिया
जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के पानी के रेलवे पुल-पुलिया के समीप पहुंचने के बाद मालदा मंडल प्रशासन ने जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे ट्रैक को सुरक्षित रखने के लिए कई संवेदनशील स्थानों पर ट्रेनों की सामान्य गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा के बजाय घटाकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। कुछ स्थानों पर स्थिति को देखते हुए ट्रेनों का परिचालन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की नियंत्रित गति से कराया जा रहा है। दरअसल, नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में गंगा सहित कई नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। मुंगेर, जमालपुर और भागलपुर क्षेत्र में गंगा के उफान को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष सतर्कता शुरू कर दी है। खासकर भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर पुल, पुलिया, रेलवे ट्रैक और आसपास पहुंच रहे बाढ़ के पानी की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हालांकि ट्रेनों की स्पीड कम करने से निश्चित ही ट्रेनें मंजिल तक पहुंचने में समय लगा रहा है। फिर भी यह एक एहतिहातन है, ताकि सुरक्षित सवारी गाड़ी व मालगाड़ियों का परिचालन निरंतर हो सके।
मानसून पेट्रोलिंग
इधर, जमालपुर किऊल रेलखंड पर ही रुक रुक कर हो रही बारिश ने रेलवे की चिंता बढ़ा दी है। धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशन के आसपास पिछले दिनों रेल पटरी में क्रैक और धंसने की शिकायत के बाद रेलवे की सतर्कता बढ़ गई है। जमालपुर एईएन लाइन राजीव कुमार के निर्देश पर पीडब्ल्यूई टीम लगातार ट्रैक की जांच कर रही है। वहीं जमालपुर रेलवे बड़ी पुल के नीचे सिग्नल से पॉइंट तक आवश्यक कार्य भी सुरक्षा मानकों के तहत कराया गया। संवेदनशील बाढ़ की स्थिति के बीच रेलवे प्रशासन की पूरी नजर अब खासकर जमालपुर-भागलपुर रेलखंड और स्पीड कॉशन वाले क्षेत्रों पर बनी हुई है।
स्पीड कॉशन आदेश
बरियारपुर से रतनपुर और लैलख-सबौर तक 30 की रफ्तार का कॉशन:
मालदा मंडल द्वारा जारी कॉशन आदेश के अनुसार बरियारपुर स्टेशन सीमा में पुल संख्या 195 के समीप अप और डाउन दोनों लाइनों पर स्पीड कॉशन लगाया गया। अप लाइन में किलोमीटर 347/45 से 347/51 तथा डाउन लाइन में किलोमीटर 347/50 से 347/46 के बीच ट्रेनों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित की गई। इसके बाद बरियारपुर-रतनपुर रेलखंड के बीच भी नया कॉशन लागू किया गया है। बरियारपुर से रतनपुर अप लाइन में किलोमीटर 347/45 से 350/41 और रतनपुर से बरियारपुर डाउन लाइन में किलोमीटर 350/42 से 347/46 के बीच ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं लैलाख-सबौर रेलखंड में पुल संख्या 145/बी के समीप भी दोनों दिशाओं में स्पीड कॉशन लगाया गया है। अप लाइन में किलोमीटर 295/13 से 295/15 तथा डाउन लाइन में किलोमीटर 295/16 से 295/14 के बीच ट्रेनों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।
रेलकर्मियों की तैयारियाँ
दो दर्जन रेलकर्मी कर रहे मानसून पेट्रोलिंग
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मालदा मंडल प्रशासन ने मानसून पेट्रोलिंग तेज कर दी है। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर करीब दो दर्जन रेलकर्मियों को शिफ्ट वाइज पुल-पुलिया, रेलवे ट्रैक और गंगा के बढ़ते पानी की निगरानी में लगाया गया है। रेलकर्मी दिन-रात संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
डीआरएम की प्रतिक्रिया
क्या कहते हैं डीआरएम
फिलहाल जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य है। लेकिन गंगा का जलस्तर प्रतिदिन ऊपर-नीचे हो रहा है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित स्थानों पर 30 की स्पीड का कॉशन लगाया गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं मानसून पेट्रोलिंग भी शुरू की गई है।
मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम, मालदा मंडल
(0)Comments