Palwal News: चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Palwal News: चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह। थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने वर्ष 2019 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल सैनी पुत्र बुद्धि निवासी वार्ड नंबर-13, नौगांव, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर झिरका में एफआईआर नंबर 355, दिनांक 23 अगस्त 2019 दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 411 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते जेएमआईसी फिरोजपुर झिरका की अदालत ने 2 जुलाई 2026 को उसे पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 8 सितंबर को माननीय न्यायालय फिरोजपुर झिरका में पेश किया जाएगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.