कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर की दोबारा बुकिंग के लिए तय समय-सीमा में बदलाव करते हुए ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारक 45 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही अगला रिफिल बुक करा सकेंगे। इससे उन परिवारों को सबसे अधिक फायदा होगा, जिन्हें एक सिलिंडर खत्म होने के बाद अगले सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।
यह भी पढ़ें- 45 दिन का इंतजार खत्म, ग्रामीण गैस एजेंसियों में 25 दिन में बुकिंग
दरअसल, मार्च 2026 में पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके बाद देश में गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया था। स्थिति को देखते हुए सरकार ने अस्थायी तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में दो रिफिल के बीच का अंतर 45 दिन कर दिया था। वहीं, शहरी क्षेत्रों में यह अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन की गई थी। 45 दिन की पाबंदी के चलते ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलिंडर की जरूरत होने के बावजूद अगले रिफिल के लिए करीब डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ रहा था। खासकर अधिक खपत वाले परिवारों के सामने परेशानी बढ़ गई थी। अब सरकार के नए फैसले से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग की समय-सीमा 25 दिन हो गई है।
यह भी पढ़ें- ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी गैस रिफिल बुकिंग
यह भी पढ़ें- अब 25 दिन में बुक होगी घरेलू एलपीजी गैस
(0)Comments