इंदौर: छात्रों की गूंज के लिए एक लाख रजिस्ट्रेशन पार, इंदौर में कांग्रेस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

इंदौर: छात्रों की गूंज के लिए एक लाख रजिस्ट्रेशन पार, इंदौर में कांग्रेस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख पार होने पर इंदौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोलाराम उस्ताद मार्ग पर जश्न मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर उत्साह मनाया। जश्न के आयोजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोती पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर के सामने ढोल-नगाड़े बजाए और आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। काफी देर तक भोलाराम उस्ताद मार्ग पर जश्न का माहौल बना रहा। पढे़ं: 'जब भगवान खुद नहीं हटना चाहते तो क्यों हटाएं'?: खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर संतों का विरोध, देखें वीडियो कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर छात्रों और युवाओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख पार होना इस बात का संकेत है कि बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोती पटेल ने कार्यक्रम को मिल रहे समर्थन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की भागीदारी पार्टी के लिए उत्साहजनक है। आने वाले दिनों में कार्यक्रम से और अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि एक लाख ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन महज संख्या नहीं है, बल्कि युवाओं के बीच 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है। इसी उत्साह के चलते इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.