Purnia News: एसडीएम के नेतृत्व में मिठाई दुकानों में छापेमारी, मिठाइयों के सैंपल की जांच

Purnia News: एसडीएम के नेतृत्व में मिठाई दुकानों में छापेमारी, मिठाइयों के सैंपल की जांच
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम के नेतृत्व में पूर्णिया प्रमंडल के अभिहित पदाधिकारी मो. इकबाल एवं जिला खाद्य संरक्षा पदाधिकारी अली गौहर ने भवानीपुर बाजार की मिठाई दुकानों में छापेमारी कर जांच की। इस दौरान कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों की टीम ने भवानीपुर बस स्टैंड स्थित बाबा चाट एंड स्वीट कॉर्नर में गहन जांच की। जांच के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि दुकान में मिठाइयों की कीमत प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा मिठाई तैयार करने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई की स्थिति पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई मिठाइयों के नमूने एकत्रित किए, जिन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने दुकान में जीएसटी बिल से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम अनुपम ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए भवानीपुर सहित क्षेत्र की सभी मिठाई दुकानों में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पूर्णिया प्रमंडल के अभिहित पदाधिकारी मो. इकबाल ने बताया कि खाद्य संरक्षा विभाग के राज्य आयुक्त के निर्देश पर जिलेभर में मिठाई दुकानों की जांच की जा रही है। विशेष रूप से दुग्ध उत्पादों से तैयार सामग्री एवं मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों के विरुद्ध दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ जांच अभियान की भनक लगते ही भवानीपुर बाजार के आधा दर्जन से अधिक मिठाई दुकानदार अपनी दुकानें बंद का फरार हो गए । इससे बाजार में जांच अभियान को लेकर दुकानदारों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.